वेवकानो म्यूजिक की ओर से अर्श नागरा और विभ सिद्धू का नया गीत ‘पिंडां आले’रिलीज़

वेवकानो म्यूजिक द्वारा बीते दिन नया पंजाबी गीत ‘पिंडां आले’ रिलीज़ कर पंजाबी संगीत जगत की झोली में एक और धमाकेदार, एनर्जी से भरपूर डीजे डांस बीट गीत शामिल किया गया है। यह नया पंजाबी भांगड़ा वाइब गीत खास तौर पर युवाओं और म्यूजिक प्रेमियों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें डीजे डांस बीट्स और भांगड़े की जबरदस्त ऊर्जा देखने को मिलेगी।

इस गीत को अपनी सुरीली और जोश से भरपूर आवाज़ में उभरते गायक अर्श नागरा और पंजाब यूनिवर्सिटी की संगीत प्रतियोगिताओं की विजेता गायिका विभ सिद्धू ने गाया है। इस गीत के निर्माता बलविंदर सिंह और अर्श नागरा हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को बेहद प्रोफेशनल तरीके से तैयार किया है।

गीत का संगीत सिनेमिक्स लैब्स (लक्ष) द्वारा तैयार किया गया है, जबकि इसकी वीडियो का निर्देशन निखिल ओबरॉय ने किया है।

गीत को रिलीज़ करते हुए भूपिंदर सिंह (पूर्व आई.ए.एस.) ने पूरी टीम को गीत की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा हरप्रीत सेखों, तलजिंदर सिंह नागरा, सरताज सिद्धू, रॉबिन सिद्धू, हरबंस सिंह आदि उपस्थित रहे। निर्माताओं द्वारा सहयोग देने के लिए इकबाल चीमा (पंजाब फिल्म सिटी) और गुरविंदर बाहरा (रियात-बाहरा यूनिवर्सिटी) का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया।

उम्मीद जताई जा रही है कि यह नया पंजाबी भांगड़ा वाइब गीत अपनी धमाकेदार डीजे बीट, उत्साहपूर्ण संगीत और अलग अंदाज़ के कारण दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ेगा।

वेवकानो म्यूजिक की ओर से अर्श नागरा और विभ सिद्धू का नया गीत ‘पिंडां आले’रिलीज़

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *